Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP Election 2022: बुलंदशहर में घर-घर जाकर प्रियंका गांधी ने किया प्रचार,...

UP Election 2022: बुलंदशहर में घर-घर जाकर प्रियंका गांधी ने किया प्रचार, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

बुलंदशहर: यूपी में विधानसभा चुनावों (UP Election 2022) के मद्देनजर आज पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में डोर टू डोर कैंपेन करने पहुंची प्रियंका गांधी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि कांग्रेस यूपी में लड़ रही है,संघर्ष कर रही है। उसने जनता के सभी मुद्दे उठाए हैं। यूपी में किसी भी समस्या को लेकर कांग्रेस सबसे पहले आयी है। कांग्रेस के पास यूपी में चुनाव (UP Election 2022) लड़ते समय क्या मुद्दे हैं इस सवाल पर जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा बुंदेलखंड में सबसे ज़्यादा पलायन होता है। आप लोगों को प्रदेश में ही रोजगार नहीं दे पाये हैं।

प्रियंका ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब लोग दिल्ली मुंबई से पैदल नंगे पांव 500-600 पैदल चले तब यह लोग कहां थे। प्रियंका ने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका इस समय बीजेपी नीत यूपी और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं।

यह भी पढ़े: कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में की आप की नकल, अब मुफ्त बिजली देने की कर रहे बात: गोपाल राय

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular