Homeउत्तर प्रदेशUP में करीब एक लाख 30 हजार लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई, स्कूलों को...

UP में करीब एक लाख 30 हजार लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई, स्कूलों को किया गया दान

- Advertisement -

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) में करीब 1.30 लाख से अधिक लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई की गई । धार्मिक स्थलों पर लगे इन लाउडस्पीकरों को या तो उतार दिया गया है या उनकी ध्वनि नियंत्रित कर दी गई है । धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकरों को स्कूलों और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लिए भी सौंपा गया है ।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश (UP) में राज्यव्यापी अभियान के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों से 72,509 लाउडस्पीकर उतारे गए और 56,558 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को नियंत्रित किया गया है। बयान के अनुसार उतारे गये लाउडस्पीकरों में 13,145 लाउडस्पीकरों को सुबह की प्रार्थना सभा के लिए स्कूलों को सौंपा गया है। साथ ही 1583 लाउडस्पीकरों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़े: http://UP में जुमे की नमाज को लेकर बढ़ाई गयी सुरक्षा, 37 सेक्टर्स में बांटा गया पुराना लखनऊ

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular