Homeउत्तराखंडफूलदेई के साथ मतदाता जागरूकता की अद्वितीय पहल

फूलदेई के साथ मतदाता जागरूकता की अद्वितीय पहल

देहरादून: उत्तराखंड की लोक परंपरा फूलदेई इस बार रुद्रप्रयाग में खास अंदाज में मनाई जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा लोकपर्व फूलदेई के साथ मतदाता जागरूकता की अद्वितीय पहल की गई है।
इस पहल के तहत स्थापनीय बच्चे परंपरा निभाते हुए जहां घर-घर देहरी पर फूल बिखेर रहे हैं, वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर भी एक अनूठा संदेश दे रहे हैं। जनपद के तीनों विकासखंडों में इन दिनों स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत ‘फूल देई, वोट देई’ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। बच्चे फूलों के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं—”जैसे देहरी पर फूल डाले, वैसे वोट डालना न भूलें।”
SVEEP के जिला समन्वयक वी.के. यादव ने बताया कि यह अभियान पूरे मार्च माह तक चलेगा। इस अभियान में बच्चों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और गांव-गांव जाकर वे लोगों से मतदान में भागीदारी की अपील कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस अनोखे प्रयास का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोक पर्व और लोकतंत्र दोनों की महत्ता को जोड़ते

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

- Advertisement -spot_imgspot_img

Most Popular