Homeउत्तराखंडCM पुष्कर सिंह धामी से मिले श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र...

CM पुष्कर सिंह धामी से मिले श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय

- Advertisement -

देहरादून: श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनके कुशल नेतृत्व में संचालित हो रही सफल चारधाम यात्रा के लिए बधाई दी तथा मुख्यमंत्री को “बदरी-केदार” का मोमेंटो भी भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यात्री सुविधाओं के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश में आने वाले प्रत्येक पर्यटक व तीर्थाटक के प्रति “अतिथि देवो भव: “की भावना से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री (CM) के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस वर्ष चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। मुख्यमंत्री द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की लगाकर मॉनिटरिंग किए जाने से यात्रा से संबंधित विभिन्न विभागों व एजेंसियों में बेहत्तर समन्वय स्थापित रहा। इससे तात्कालिक रूप से पैदा होने वाली कठिनाइयों के निराकरण में आसानी हुई। फलस्वरूप सवा 26 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शनार्थ चारधाम पहुंच गये हैं।

यह भी पढ़े: http://PM मोदी 14 जुलाई को इजरायल, यूएई और अमेरिकी समकक्षों के साथ I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular