Homeउत्तराखंडराहतः मुख्यमंत्री ने की बिजली बिल माफ करने की घोषणा

राहतः मुख्यमंत्री ने की बिजली बिल माफ करने की घोषणा

- Advertisement -

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर और खानपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही प्रभावितों के तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की है। साथ ही सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी इसका अनुरोध किया जाएगा। कहा कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान भी बनाया जाएगा।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा। इससे पूर्व डामकोठी में उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान और राहत बचाव कार्य आदि की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान का आकलन करा कर क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular