Homeउत्तराखंडमंत्री रेखा आर्या ने जारी किया वात्सल्य योजना का पैसा, लाभार्थियों के...

मंत्री रेखा आर्या ने जारी किया वात्सल्य योजना का पैसा, लाभार्थियों के खातों में भेजी गयी 3 करोड 35 लाख से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर

- Advertisement -

देहरादून: महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का पैसा लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। सोमवार को इस मद में 3 करोड 35 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थियों को भेजी गयी।

इस योजना में आच्छादित बच्चों को 3 हज़ार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता 21 वर्ष की आयु होने तक दी जाती है। साथ ही इनके लिये निशुल्क राशन, निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है। इन अनाथ बच्चों के लिए नौकरियों में पाँच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। इस मद में नवम्बर और दिसम्बर माह 2024 का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया था। इस माह यह काम आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण रुका हुआ था। आचार संहिता खत्म होने के बाद मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय में डीबीटी का बटन दबाकर यह धन खातों में ट्रांसफर किया। इस योजना के तहत प्रदेश भर में कुल 6544 बच्चे चिंहित थे। जिनमें से कुछ आयु 21 वर्ष से ज्यादा हो जाने, नौकरी मिल जाने या विवाह हो जाने के कारण से उक्त दो माह के दौरान योजना के दायरे से बाहर हो गये। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि माह नवम्बर के लिए कुल 5603 और माह दिसम्बर के लिए कुल 5581 बच्चों के खातों में धन जारी कर दिया गया है

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular