Homeउत्तराखंडसभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता: प्रधानमंत्री

सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता: प्रधानमंत्री

- Advertisement -

देहरादून:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को बचाकर सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से कहा कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले सोमवार को भी उत्तराखंड सीएम धामी से फोन पर बात कर बचाव कार्य के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली थी। उत्तराखंड के टनल में श्रमिकों के फंसने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चौथी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की है।

पीएम मोदी के साथ बातचीत की जानकारी साझा करते हुए उत्तराखंड सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतर्गत 6 इंच व्यास की पाइप मलबे के आर-पार किए जाने से श्रमिकों तक भोजन के साथ ही अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस संबंध में प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी हमें निरंतर प्राप्त हो रहा है। हमारी सरकार सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।”

यह भी पढ़े: ‘आपदा प्रबंधन पर 6 वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस’ को लेकर अपर मुख्य सचिव ने ली बैठक

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular