Homeउत्तराखंडसीएम आवास पर व्यस्त दिनचर्या के बीच सीएम धामी ने क्रिकेट खेलते...

सीएम आवास पर व्यस्त दिनचर्या के बीच सीएम धामी ने क्रिकेट खेलते हुए फिट इंडिया का संदेश दिया

- Advertisement -

देहरादून: शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ देहरादून पुलिस का अभियान जारी है. बीते शनिवार को पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 41 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 55 लोगों को थाने ले आई.

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात सुधार के लिए नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात में ड्रिंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध दुर्घटना संभावित स्थानों पर 2 अतिरिक्त इंटरसेप्टर वाहनों को नियुक्त किया है.

एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस ने शनिवार रात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए सभी के वाहनों को सीज कर दिया. साथ ही रात में तेज गति से वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 वाहनों को सीज कर दिया.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular