Homeउत्तराखंडआगामी चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये दून पुलिस ने...

आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये दून पुलिस ने कसी कमर

- Advertisement -

एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा यात्रा मार्गो का निरीक्षण कर सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के सम्बंध में अधीनस्थ अधिकारियों को दिये निर्देश

शिमला बाईपास क्षेत्र में स्थापित रजिस्ट्रेशन सेन्टर/होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधा हेतु समय से सारी व्यवस्थाए पूर्ण करने हेतु किया निर्देशित

यात्रा डियूटी में आने वाले अर्द्वसेनिक बलों के रूकने हेतु की गई व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिये आवश्यक निर्देश

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शिमला बाईपास क्षेत्र में चारधाम यात्रा मार्गो का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा नया गांव क्षेत्र में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिये बनाये गये रजिस्ट्रेशन सेन्टर, होल्डिंग एरिया तथा यात्री वाहनों के लिये बनायी गई पार्किंग का निरीक्षण करते हुए उक्त स्थान पर यात्रियों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने के लिये उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये, इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा हेतु मार्ग की सूचना से सम्बन्धित फ्लैक्स व साइन बोर्डो को लगाने तथा यातायात का दबाव बढने की स्थिति में आवयश्यक डायवर्जन प्वाइन्टों को चिन्हित कर उनसे सम्बन्धित साइन बोर्डो को उक्त स्थानों पर लगाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों से चारधाम यात्रा हेतु आने वाले अर्द्वसैनिक बलों के रूकने हेतु चिन्हित किये गये स्थानों की जानकारी लेते हुए उक्त स्थानों पर बिजली पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular