Homeउत्तराखंडजनसुनवाई कार्यक्रम में DM ने सुनीं जनशिकायतें, 92 शिकायतें हुई दर्ज

जनसुनवाई कार्यक्रम में DM ने सुनीं जनशिकायतें, 92 शिकायतें हुई दर्ज

- Advertisement -

देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार कलैक्टेªट में जिलाधिकारी (DM) सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आज जनसुनवाई में 92 शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतों में नगर निगम की भूमि पर कब्जा, सम्पति बटवारा विवाद, आर्थिक सहायता दिलाने, स्कूल में दाखिला दिलाने, फीस माफ करवाने, भूमि की पैमाईस कराने, पेंशन दिलाने, ठेकेदार द्वारा मकान बनाने, एवं कोरोना काल में पिता की मृत्यु होने पर बच्चों को शिक्षा इत्यादि को लेकर लाभान्वित कराने सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान अजबपुर निवासी पूर्व सैनिक बीआर यादव द्वारा गत दिवस जनता दरबार में लगाई गई फरियाद के निस्तारण पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाधिकारी (DM) ने शिकायतकर्ता की भूमि को कब्जामुक्त कराने हेतु संबंधित उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए, जबकि आपसी विवाद पुलिस अधीक्षक को निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं वेटेरन सेवानिवृत्त सुविधा बलवंत सिंह रावत द्वारा अपनी पेंशनध्लाभ की अधिकारिक मांग पर जिलाधिकारी ने उन्हंे अपने सम्मुख बिठाकर उनकी समस्या को विस्तारपूर्वक सुना तथा निस्तारणध्कार्यवाही हेतु जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। इसी प्रकार नगर निगम के अधिकारियों को निगम की भूमि से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। साथ सम्पत्ति विवाद के प्रकरणों पर अभिलेखीय जांच सहित मौका मुआयना कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। साथ ही विभाग अपने स्तर पर भी जनसुनवाई प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करें।

जनसुनवाई में इसी प्रकार नागल हटवाला देहरादून निवासी रचना द्वारा कोविडकाल के दौरान अपनेे पति की मृत्यु होने पर अपने दोनों बच्चों को वात्सलय योजना से जाड़ने हेतु अनुरोध किया। जिस पर कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। वहीं भुड़गावं पण्डितवाड़ी निवासी वृद्ध महिला मंगला देवी ने अपने मकान का निर्माण कराने वाले ठेकेदार, मिस्त्री द्वारा निमार्ण कार्य को अधूरा छोड़ने की शिकायत शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनवाल एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश पंवार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहित नगर निगम, जल संस्थान, लोनिवि, विद्युत आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: http://अनैतिक गतिविधियों के अंजाम देने वाले होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular