Homeउत्तराखंडधामी सरकार राज्य योजना के अंतर्गत फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वालों के...

धामी सरकार राज्य योजना के अंतर्गत फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी

- Advertisement -

फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड लेने वालों का इलाज करेगी धामी सरकार, नए साल में लेगी ये फैसले

देहरादून: राज्य योजना के फर्जी आयुष्मान कार्ड वालों के खिलाफ धामी सरकार सख्त कदम उठाएगी। वहीं नशे के खिलाफ नए साल पर नई रणनीति के साथ प्रहार करने की धामी सरकारी की तैयारी है।

उत्तराखंड की धामी सरकार अपने कई महत्वपूर्ण फैसलों और बदलावों को नए साल में मूर्त रूप देने जा रही है। राज्य के कई ज्वलंत मुददों और विकास की संभावनाओं के साथ राज्य के सामने खड़ी चुनौतियों पर अमर उजाला के संपादक अनूप वाजपेयी और राज्य ब्यूरो प्रभारी राकेश खंडूड़ी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की।

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में पड़ोसी राज्यों का दबाव बढ़ रहा है और उत्तराखंड राज्य आयुष्मान योजना के कार्ड फर्जी ढंग से बनवाकर बड़ी संख्या लोग यहां इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इसका खुलासा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही इसकी तह तक जाने के भी निर्देश दिए हैं ताकि पता चल सके कि किसकी सांठगांठ से दूसरे राज्य के लोगों के कार्ड बने और उन्हें लाभ मिला।

ऐसे लोगों के खिलाफ धामी सरकार सख्ती करने जा रही है। उत्तराखंड आयुष्मान योजना के तहत लाभ लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बढ़ते खर्च ने राज्य सरकार को सतर्क कर दिया है। राज्य की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश और हिमाचल के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने फर्जी तरह से उत्तराखंड राज्य आयुष्मान योजना के कार्ड बनवा लिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular