Homeउत्तराखंडसीएमओ देहरादून ने किया पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण

सीएमओ देहरादून ने किया पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण

- Advertisement -

देहरादून: मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा द्वारा जिला कोरोनेशन चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनु जैन, एस डी एम सदर श्री हरि गिरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमलेश जोशी एवं नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण पंवार उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम हाउस में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा निर्देशित किया गया कि वहां पर विद्युत, फ्रीजर एवं साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें। शवों के रख रखाव की उचित व्यवस्था रखें। पोस्टमार्टम हाउस में आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति डिमांड के आधार पर पूर्व में ही की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular