Homeउत्तराखंडसीएम ने अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटें रखकर...

सीएम ने अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटें रखकर कारसेवा की

- Advertisement -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान बुधवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मन्दिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से इस मन्दिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: स्वास्थ्य महानिदेशक ने पौड़ी में अस्पतालों व हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular