Homeउत्तराखंड7 मार्च को हरिद्वार में अमित शाह, पांच लोगों को देंगे भारतीय...

7 मार्च को हरिद्वार में अमित शाह, पांच लोगों को देंगे भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र

- Advertisement -

हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में पांच लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अंतर्गत नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही सभी लोग भारत के नागरिक हो जाएंगे। हरिद्वार में सरकार के कामकाज की समीक्षा के दौरान शाह ये प्रमाणपत्र देंगे। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांचों नाम राज्य सरकार को भेजे गए हैं।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 को नागरिकता

जनगणना निदेशालय के माध्यम से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 162 लोगों को एक साल में सीएए के तहत नागरिकता मिल चुकी है। निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकता लेने वालों में ज्यादातर 90 के दशक के हैं या फिर 2000 से 2010 के बीच के हैं।

बांग्लादेश के लोगों ने भी किया आवेदन

सीएए के तहत भारत की नागरिकता लेने के लिए बांग्लादेश के लोगों ने भी आवेदन किए हैं। निदेशक इवा ने बताया कि इन सभी की प्रक्रिया चल रही है। अभी नागरिकता नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular