Homeउत्तराखंडAAP पार्टी को मिला उत्तराखंड में नया मुखिया, दीपक बाली बने प्रदेश...

AAP पार्टी को मिला उत्तराखंड में नया मुखिया, दीपक बाली बने प्रदेश के नए अध्यक्ष

- Advertisement -

देहरादून: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश कार्यालय में आज आप प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में काशीपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार रहे दीपक बाली को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।
घोषणा करने के बाद आप प्रभारी ने कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और जिस तरीके से पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडा उससे जाहिर है कि जनता ने पार्टी को अपार स्नेह दिया। उन्होंने आगे कहा कि हमें चुनाव में हारने का गम नहीं है लेकिन आप पार्टी ने जो मेहनत इस चुनाव में की है इससे ज्यादा मेहनत भविष्य में करेगी और लगातार काम की राजनीति पार्टी करती रहेगी।

वहीं आप (AAP) के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस उम्मीद पर वो पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी का कार्यकर्ता कभी भागता नहीं है वो जीतता है और सीखता है । वो एक प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ कार्यकर्ता के रुप में पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे और जल्द संगठन को मजबूत करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे।

आप पार्टी आने वाले समय में नगर निगम और नगर पालिका के सभी चुनावों में पूरी ताकत के साथ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लडेगी और चंपावत उपचुनाव के लिए पार्टी आपसी चर्चा के बाद चुनाव लडने पर जल्द विचार करेगी जिसकी सूचना प्रेस के माध्यम से अवगत कराई जाएगी।

यह भी पढ़े: CM पुष्कर सिंह धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल श्री भीमा शंकर लिंग ने भेंट की

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular