Homeउत्तर प्रदेशशिवपाल यादव ने मैनपुरी चुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवपाल यादव ने मैनपुरी चुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया

- Advertisement -

उन्नाव: समाजवादी पार्टी ने लंबी खींचतान के बाद मैनपुरी से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है । सपा ने इस सीट से डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है । वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान मैनपुरी उपचुनाव पर गोलमोल जवाब दिया और 2-4 दिन में लखनऊ में सबकुछ बताने की बात कही। प्रसपा अध्यक्ष गुरुवार को उन्नाव में बार एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे । शिवपाल सिंह यादव का यहां अधिवक्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल ने मैनपुरी उपचुनाव पर गोलमोल जवाब दिया और 2-4 दिन में लखनऊ में सबकुछ बताने की बात कही। आजम खान पर कोर्ट से आए फैसले पर बोलते हुए कहा, कि कोर्ट का सभी को सम्मान करना चाहिए। वहीं निकाय चुनाव पर बोलते हुए प्रसपा अध्यक्ष ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि निकाय चुनाव के लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए है कि सभी जगह चुनाव लड़ा जाए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular