Homeउत्तर प्रदेशPCS ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच शुरू, पति ने लगाएं थे ये...

PCS ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच शुरू, पति ने लगाएं थे ये गंभीर आरोप

- Advertisement -

लखनऊ। बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या (Jyoti Maurya) के खिलाफ नियुक्ति विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। उनके पति आलोक मौर्या ने अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायतें की हैं। इसकी जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत करेंगे। आदेश मिलते ही पंत ने अपने स्तर से जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया है।

ज्योति मौर्या (Jyoti Maurya) हाल ही में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ मधुर रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। इस पर उनके पति आलोक मौर्या ने कई फोरम पर शिकायतें की थीं। नियुक्ति विभाग को भी भेजी शिकायत में अनियमित लेनदेन का जिक्र किया है। इस पर नियुक्ति विभाग ने जांच कराने का फैसला लिया। मामले में आगे की जांच के लिए प्रयागराज के अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और वहीं की एसीएम फर्स्ट को भी रखा गया है।

यह भी पढ़े: http://आपदा मद से होगी क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मतः डा. धन सिंह रावत

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular