Homeदेश/विदेशराष्ट्रपति ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से किया...

राष्ट्रपति ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया। वहीं, जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

इनको किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया।

पीएम मोदी और सीएम नीतीश सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

इनको किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया।

पीएम मोदी और सीएम नीतीश सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

पी वी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर और स्वामीनाथन को दिए गए पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया। स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाना है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी मौजूद रह सकते हैं।

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

- Advertisement -spot_imgspot_img

Most Popular