Homeउत्तर प्रदेशवायरल बुखार की चपेट में आईं प्रियंका गांधी, रद्द करना पड़ा मुरादाबाद...

वायरल बुखार की चपेट में आईं प्रियंका गांधी, रद्द करना पड़ा मुरादाबाद का दौरा

लखनऊ: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का सोमवार को मुरादाबाद का प्रस्तावित दौरा अचानक रद्द हो गया। प्रियंका के वायरल बुखार की चपेट में आने को दौरा रद्द करने की वजह बताया गया है। उन्हें यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करना था। इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पदाधिकारियों को शामिल होना था, जो सोमवार सुबह से ही पहुंचने लगे थे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर प्रियंका गांधी के न आने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं। कल हल्का बुखार होने के बावजूद वे बुलंदशहर सम्मेलन में पहुंची थीं।

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular