Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडCM धामी ने NIVH में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों...

CM धामी ने NIVH में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की

देहरादून:  मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान को 25 लाख रूपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एन.आई.वी.एच में बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: http://मुख्य सचिव ने जंगलों को आग से बचाने के लिए पिरुल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में बैठक ली

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular