Homeउत्तराखंडसचिवालय में मुख्य सचिव ने किया ध्वाजारोहण, सभी को दी गणतंत्र दिवस...

सचिवालय में मुख्य सचिव ने किया ध्वाजारोहण, सभी को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

मुख्य सचिव ने सचिवालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र देश की बहुत बड़ी विशेषता ये होती है कि ये देश के प्रत्येक नागरिक को देश के शीर्षतम पद तक पहुंचने का अधिकार देता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत के संविधान में उल्लिखित नागरिकों के मूल कर्त्तव्यों पर ध्यान आकृषित किया।

मुख्य सचिव ने 10वें मूल कर्त्तव्य ‘व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधि के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की दिशा में निरन्तर प्रयास करना ताकि राष्ट्र निरन्तर प्रयास और उपलब्धि के उच्च स्तर तक पहुंचे‘ को आत्मसात् करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने उत्कृष्ट निर्णयों और कार्यों से प्रदेश और प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल कर उनके विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़े: भाजपा कार्यालय में सीएम ने किया ध्वजारोहण

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular