Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने एवरेस्ट विजेता रोहित भट्ट को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने एवरेस्ट विजेता रोहित भट्ट को किया सम्मानित

पर्वतारोहण के अनुभव साझा कर युवाओं को दी प्रेरणा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माउंट एवरेस्ट को विजय करने वाले युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को आज मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया। इस अवसर पर रोहित भट्ट ने अपनी अब तक की विभिन्न पर्वतारोहण यात्राओं और अनुभवों को साझा किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोहित भट्ट जैसे साहसी युवाओं पर उत्तराखंड को गर्व है। उन्होंने न केवल कठिन पर्वतीय चुनौती को पार किया है, बल्कि प्रदेश के युवाओं के मन में आत्मविश्वास और प्रेरणा का भाव भी जगाया है

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular