Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में बाढ़ के बाद बढ़ा बीमारियों का खतरा, डॉक्टर्स की टीम...

बस्ती में बाढ़ के बाद बढ़ा बीमारियों का खतरा, डॉक्टर्स की टीम तैनात, सफाई में जुटे 5000 कर्मचारी

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) जनपद में घाघरा नदी (Ghaghara River) के बढ़े जलस्तर की वजह से बीते सप्ताह बाढ़ ने जमकर तांडव किया। यहां के 70 गावों के करीब एक लाख लोग बाढ (Flood) से प्रभावित हुए, लेकिन घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिसके बाद जिन्दगी एक बार फिर से पटरी पर लौट रही है। लेकिन अब सबसे बड़ी चुनौती बाढ़ की वजह से इलाके में जगह-जगह भरा पानी और गंदगी बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित गांवों में 5 हजार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बस्ती में घाघरा नदी का पानी भले ही उतरने लगा है पर अब भी हजारों लोगं ने बाढ़ राहत शिविर और बंधे पर शरण ली हई है। जिला प्रशासन लगातार बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने और दवाईयों का इंतजाम कर रहा है।बाढ़ के बाद अब जिला प्रशासन की सबसे बड़ी परीक्षा होगी, इलाके में बाढ़ से हुई गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से निपटना। जगह जगह जल जमाव से डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारियां अपना पैर पसारेंगी, ऐसे में जिला प्रशासन बाढ़ के बाद की बीमारियों से लोगों को सुरक्षित करने के इंतजाम में जुट गया है।

यह भी पढ़े: http://जनहित में सरकार कठोर फैसले लेने से पीछे नही हटेगी: CM धामी

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular