Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन

अयोध्या: मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ बुधवार की शाम अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई। अयोध्या दौरे का आगाज संकट मोचन हनुमान के चरणों में दर्शन-पूजन से किया।

CMराम मंदिर निर्माण का लिया जायजा
रामलला के दर्शन के उपरांत CM योगी ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने मंत्री गणेश जोशी से की भेंट

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular