Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_img
Homeराजनीतिकांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी व पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस...

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी व पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस को कहा अलविदा

देहरादून: उत्तराखंड में नेताओं का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दौर लगातार जारी है। रविवार को कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे। बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी व टिहरी के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। बदरीनाथ क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री पीयूष गोयल,पौड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, शनिवार को कांग्रेस कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। नेताओं के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस में हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव: DM ने प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular