Homeराजनीतिपति अंगद सिंह का टिकट कटने पर भड़कीं अदिति सिंह, कहा दोगली...

पति अंगद सिंह का टिकट कटने पर भड़कीं अदिति सिंह, कहा दोगली राजनीति कर रहीं प्रियंका गांधी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता अदिति सिंह के पति अंगद सिंह सैनी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। अंगद पंजाब के नवांशहर से विधायक हैं और पार्टी ने उनकी जगह सतबीर सिंह सैनी बालिचिकी को मैदान में उतारा है। अंगद को टिकट नहीं मिलने पर अदिति सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

रायबरेली से विधायक और बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी दोगली राजनीति कर रही हैं। अदिति का दावा है कि कांग्रेस उनके पति पर उनके खिलाफ बोलने का दबाव बना रही थी और ऐसा न करने की वजह से पति का टिकट काटा गया। प्रियंका गांधी लड़की का सम्मान करती हैं, सपोर्ट करती हैं तो मेरे पति का टिकट क्यों काट दिया।

यह भी पढ़े: BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कॉंग्रेस पर साधा निशाना, कहा कॉंग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular