Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_img
Homeहरियाणाचुनावी अखाड़े में विनेश ने मारी बाजी, भाजपा के प्रत्याशी को किया...

चुनावी अखाड़े में विनेश ने मारी बाजी, भाजपा के प्रत्याशी को किया चारों खाने चित

जुलाना: जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने जीत दर्ज कर ली है। हरियाणा कांग्रेस ने अभी तक तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। नूंह से कांग्रेस उम्मीदवार आफ़ताब अहमद जीत गए हैं। इसके अलावा पुन्हाना से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इलियास भी जीत गए हैं। कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं।

जुलाना जाट बहुल सीट है। ये सीट जींद जिले की 5 विधानसभा सीटों में से एक है। साल 1967 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई इस सीट पिछले चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों की स्थिति खराब रही थी। इस सीट पर 2019 के चुनाव में जननायक जनता पार्टी (JJP) को जीत मिली थी। JJP के अमरजीत धांडा ने दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के परमिंदर सिंह धुल को हराया था। दोनों के बीच करीब 24 हजार वोटों का अंतर था जबकि कांग्रेस के धर्मेंद्र सिंह धुल को 12,440 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी को इस सीट पर अभी भी पहली जीत का इंतजार है।

जुलाना सीट पर क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा रहा है। यहां अब तक 13 विधानसभा चुनाव और एक बार उपचुनाव हुए हैं। वहीं, साल 2009 के विधानसभा चुनाव से इस सीट पर क्षेत्रीय पार्टियों का ही कब्जा है। 2009 के चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने कांग्रेस के कब्जे से इस सीट को जीता था। इसके बाद 2014 के चुनाव में दूसरी बार भी परमिंदर सिंह धुल को जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह धुल को हराया था।

जुलाना विधानसभा सीट पर कुल 1,82,021 मतदाता हैं। इनमें 97,559 पुरुष मतदाता और 82,786 महिला वोटर्स जबकि 2 ट्रांसजेंडर समुदाय के मतदाता हैं। इसके अलावा, जुलाना सीट पर कुल 1,674 सर्विस वोटर्स हैं, जिसमें 1,630 पुरुष और 44 महिलाएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular