Homeउत्तर प्रदेशUP Police का कमाल! दो साल के मासूम खिलाफ दर्ज की FIR,...

UP Police का कमाल! दो साल के मासूम खिलाफ दर्ज की FIR, लगाएं ये गंभीर आरोप

- Advertisement -

हमीरपुर: जिले में दो पक्षों में हुए झगड़े को लेकर पुलिस (Police) ने दो साल के मासूम के खिलाफ ही एफ़आईआर दर्ज कर डाली। इतनी बड़ी अंधेरगर्दी थाने में तैनात एक होमगार्ड के जवान के मामले को लेकर हुई जो उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद अब यह मामला सामने आया है। मासूम बच्चा अभी ठीक से बोल भी नहीं पाता और ऐसे में उसे भी मारपीट का मुल्जिम बनाए जाने से आम लोग भी दंग हैं।

यह मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाने का है, जहां की पुलिस (Police) ने बिना जांच किए ही दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया और इसमें एक दो साल के बच्चे को भी आरोपी बना डाला गया।

कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के दयाशंकर श्रीवास ने बताया कि पिछले माह थाने में तैनात होमगार्ड नरेन्द्र तिवारी से झगड़ा हो गया था। इसने अपने परिवार के लोगों के साथ उसे पीटा और बच्चों के साथ ही बहु के साथ भी मारपीट की। घटना की तहरीर थाने में दी गई थी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बताया कि घटना की रात में ही होमगार्ड के जवान की पत्नी ने थाने में झूठी तहरीर दे दी, जिस पर पुलिस ने बिना जांच कराए ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसी मुकदमे में दो साल के नाती पर भी केस दर्ज किया गया। यह मामला एसपी के यहां पहुंचा जिस पर कार्रवाई के निर्देश कुरारा थाने की पुलिस को दिए गए हैं।

पीड़ित दयाशंकर ने बताया कि घटना के कई दिन बाद थाने से एफ़आईआर की नकल ली गई, जिस पर दो साल का मासूम नाती नामजद किया गया है। अब इस मामले को लेकर शिकायत एसपी से की गई है। इधर कुरारा थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने शनिवार को बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिस पर दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था। बताया कि दो साल के बच्चे का नाम एफ़आईआर में आया है, जिसकी जांच कर उसका नाम मुकदमे से हटवाया जा रहा है।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री ने अपने विभागों के प्रश्नोत्तर के संसदीय कार्यमंत्री को किया अधिकृत

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular