Homeउत्तर प्रदेशपत्नी के मायके जाने की जिद पर पति ने मारी गोली

पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति ने मारी गोली

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर थाना कांट क्षेत्र में पत्नी के मायके जाने की जिद पर गुस्साए पति ने पत्नी को गोली (Shot) मार दी। पत्नी के पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गई। गोली आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि थाना कांट क्षेत्र के गांव भंडेरी निवासी गुल मोहम्मद पत्नी रेश्मा (33) और दो बच्चों के साथ मेरठ में कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं। गुल मोहम्मद पांच दिन पहले अपने गांव आया था।

गुरूवार सुबह पत्नी भी घर आ गई थी। पत्नी अपने मायके जाने की जिद करने लगी। इसी जिद को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। विवाद इतना बढ़ा की पति ने कमरे में से तमंचा निकालकर पत्नी पर गोली (Shot) चला दी। गोली पत्नी के पेट में लगी। जिससे वह घायल हो गई। घटना के समय बच्चे बाहर खेल रहे थे। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे।

उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी गुल मोहम्मद को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और पूछताछ कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular