Homeउत्तर प्रदेशफर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहा सिपाही गिरफ्तार

फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहा सिपाही गिरफ्तार

- Advertisement -

शाहजहांपुर: जिले में फर्जी प्रमाण पत्रों पर सदर बाजार थाने में नौकरी कर रहे एक सिपाही (Constable) को निगोही पुलिस ने सोमवार गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित चौरसिया ने बताया कि बुलंदशहर निवासी सिपाही हर्ष बेरवाल 2018 बैच का सिपाही है। 2021 में जब यह जिले के निगोही थाने में तैनात था तब एक शिकायती पत्र मिला जिसमें कहा गया था कि उपरोक्त सिपाही (Constable) द्वारा भर्ती के दौरान जो प्रमाण पत्र लगाए गए थे वह फर्जी हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मामले की जांच तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी ने की। बाद में 2021 में सिपाही के विरुद्ध मामला निगोही थाने में दर्ज करा दिया गया जिसकी विवेचना के बाद सिपाही को दोषी पाया गया तब सिपाही को निगोही पुलिस ने सदर बाजार से गिरफ्तार कर लिया वर्तमान में सिपाही थाना सदर बाजार में तैनात था।

श्री चौरसिया ने बताया कि आरोपी सिपाही की आयु ज्यादा हो गई थी इसलिए इसने कूट रचित कर कम आयु के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए और उन्हीं के आधार पर 2018 में यह सिपाही के पद पर भर्ती हो गया था।

यह भी पढ़े: http://आज का पंचांग व दैनिक राशिफल News of Nation पर

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular