Homeउत्तराखंडहिमाचल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा,चार लोगों की मौत

हिमाचल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा,चार लोगों की मौत

- Advertisement -

देहरादून: रविवार सुबह विकासनगर से एक कार मीनस की ओर जा रही थी। इस बीच क्वानू-मीनस मार्ग पर हिमाचल-उत्‍तराखंड बॉर्डर के पार कार अनियंत्रित हो गई और खाई में समा गई। खाई से कार सीधे टोंस नदी में गिर गई। कार में 4 लोग सवार थे। ये सभी लोग देहरादून के विकासनगर से हिमाचल के चौपाल जा रहे थे। हादसे की सूचना से एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा के निर्देशन में पुलिस और एसटीएफ घटनास्थल को रवाना हो गई। उधर आसपास के ग्रामीण भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कार सवार 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़े: CM धामी ने दिए नौकर शाही में बड़े फेरबदल के संकेत

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular