Homeउत्तराखंडPM मोदी के दौरे के जवाब में 16 दिसंबर को देहरादून आएंगे...

PM मोदी के दौरे के जवाब में 16 दिसंबर को देहरादून आएंगे राहुल गांधी

- Advertisement -

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली के लिए परेड ग्राउंड का चयन किया गया है। पार्टी की ओर से इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन कर दिया गया है। इससे पूर्व स्थान चयन के लिए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव सहित दूसरे नेताओं ने रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड का भी मुआयना किया। आखिर में परेड ग्राउंड का चयन किया गया। रैली को सफल बनाने के लिए रविवार को दिनभर पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठकों का दौर चलता रहा। कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जवाब में राहुल गांधी की रैली 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित करने जा रही है।

यह भी पढ़े: CM योगी ने दिए ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी करने के निर्देश

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular