Homeउत्तराखंडई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादन करने के लिए DM मयूर दीक्षित...

ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादन करने के लिए DM मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को आदेश दिए

- Advertisement -

रुद्रप्रयाग:  जनपद के सभी कार्यालयों में आम जनमानस द्वारा दर्ज की जाने वाली समस्याओं एवं आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण करने तथा कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादन करने के लिए जिलाधिकारी (DM) मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश निर्गत किए गए हैं। जिलाधिकारी (DM) मयूर दीक्षित ने उक्त के सम्बन्ध के आदेश निर्गत करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा सभी पत्राचार एवं पत्रावलियों का संचालन 01 अप्रैल, 2023 से ई-ऑफिस के माध्यम से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्य में सभी अधिकारी तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी को यह हिदायत दी है कि जन कार्यालयों द्वारा 01 अप्रैल, 2023 से ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादित नहीं किया जाएगा तो ऐसे अधिकारियों का माह मार्च का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि उन्हें इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा कि उनके द्वारा ई- ऑफिस के माध्यम से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तभी उनका माह मार्च, 2023 का वेतन आहरित किया जाएगा। ई- ऑफिस के माध्यम से कार्य संचालन करने हेतु ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित रावत से समन्वय स्थापित किया जाए।

यह भी पढ़े: http://IAF ने चीन के साथ सीमा तनाव के बीच पूर्वोत्तर क्षेत्र में मेगा एयर ड्रिल शुरू किया

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular