देहरादून: भाजपा सरदार पटेल मंडल, 21 कैंट विधानसभा में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का मंत्र दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बूथ स्तर की कार्ययोजना और संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में कैंट विधायक सविता कपूर की विशेष उपस्थिति रही। वहीं नवनियुक्त मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी का मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश एवं महानगर स्तर के मोर्चा पदाधिकारी, महानगर एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि मजबूत संगठन की शुरुआत मजबूत बूथ से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ को सक्रिय और सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने बैठक में एकजुटता के साथ “बूथ जीता—चुनाव जीता” और “भाजपा जीतेगी—कमल खिलेगा” का उद्घोष करते हुए विजय का संकल्प लिया।



