Homeउत्तराखंडबंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर सुवेन्दु अधिकारी को महाराज ने दी शुभकामनाएं

बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर सुवेन्दु अधिकारी को महाराज ने दी शुभकामनाएं

देहरादून: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सुवेन्दु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप आज बंगाल में भगवान लहरा रहा है।

श्री महाराज ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत “कश्मीर से कन्याकुमारी, गंगोत्री से गंगासागर” तक फैलते उस भारत की तस्वीर है जो भ्रष्टाचार मुक्त, तुष्टिकरण मुक्त, विकास युक्त होना चाहता है।

श्री महाराज ने कहा कि आज गंगा मैया के उद्गम गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, कमल ही कमल है। यह सिर्फ एक जीत ही नहीं, भारत के राजनीतिक मानचित्र पर भगवा विस्तार की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के ‘नए भारत-विकसित भारत’ के विराट संकल्प सिद्धि की जीत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के बीच गहरा संबंध है। गंगा का जन्म गंगोत्री, उत्तराखंड में गोमुख ग्लेशियर से होता है। वही गंगा गंगासागर, पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी में मिलती है।

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

- Advertisement -spot_imgspot_img

Most Popular