Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून से सोफिया तक: कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल का अंतरराष्ट्रीय मंच...

देहरादून से सोफिया तक: कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल का अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार संबोधन

देहरादून: श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में आमंत्रित व्याख्यान देकर संस्थान और प्रदेश का नाम वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया।

सम्मेलन में उनका व्याख्यान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में कार्यरत महिलाओं के रिटेंशन एवं प्रोफेशनल प्रोग्रेशन  जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रित रहा। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि चिकित्सा क्षेत्र, विशेषकर सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसे चुनौतीपूर्ण विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, किंतु उनके दीर्घकालिक करियर विकास, नेतृत्व अवसरों और मेंटरशिप की आवश्यकता पर गंभीरता से कार्य किए जाने की जरूरत है।

यूरोप के विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने उनके विचारों की सराहना की तथा विषय पर सार्थक चर्चा की। डॉ. कौल के विद्वत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रतिनिधित्व ने भारतीय चिकित्सा समुदाय की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

उन्होंने इस अवसर पर श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, SGRR Education Mission सहित उत्तराखंड और देश का प्रतिनिधित्व किया। यह संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि उसका नाम सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में प्रशिक्षण, मेंटरशिप और व्यावसायिक विकास जैसे वैश्विक महत्व के मुद्दों से जुड़ा।

संस्थान प्रबंधन ने इसे अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की बढ़ती शैक्षणिक पहचान और वैश्विक स्तर पर योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

चेयरमैन महंत देवेंद्र दास महाराज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संस्थान के शैक्षणिक एवं नैदानिक प्रयास निरंतर सशक्त हो रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डॉ. पल्लवी कौल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने संस्थान का प्रतिनिधित्व गरिमा, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ किया।

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular