Homeउत्तराखंडयहाँ युवक ने घर में लगाया मौत का इंजेक्शन, सुसाइड नोट में...

यहाँ युवक ने घर में लगाया मौत का इंजेक्शन, सुसाइड नोट में लिखा– “पापा, मुझे माफ करना

- Advertisement -

देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर थानाक्षेत्र के कंडोली में बृहस्पतिवार को दर्दनाक घटना सामने आई। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कार्यरत एक नर्सिंग स्टाफ ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। आशंका है कि उसने खुद को कैनुला के जरिए जहर का इंजेक्शन लगाया। मौके से सुसाइड नोट, सिरिंज और शीशी बरामद हुई हैं।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय अशोक, पुत्र प्रकाश चंद, निवासी भद्रकाली, कंडोली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत था।

बिधौली चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी ने बताया कि मृतक के पिता प्रकाश चंद ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे ने कमरे में सुसाइड कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अशोक बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। उसके बाएं हाथ में कैनुला लगा था। कमरे से मोबाइल फोन, सुसाइड नोट, दो खाली सिरिंज और एक शीशी बरामद की गई।

पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुसाइड नोट में लिखा– “पापा, मुझे माफ करना”
पुलिस के मुताबिक, अशोक ने अपने सुसाइड नोट में अपने मोबाइल और अन्य अकाउंट्स के पासवर्ड लिखे हैं ताकि परिवार को जानकारी लेने में दिक्कत न हो। उसने लिखा है –

> “पापा, मैंने आपका दिल दुखाया, मुझे माफ करना। मेरी मोटरसाइकिल का ध्यान रखना, उसे आप चलाना। अकाउंट से रुपये निकालकर बहन की शादी करना।”

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular