Homeउत्तराखंडDM के कालसी जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अल्ट्रासाउंड...

DM के कालसी जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की थी मांग

- Advertisement -

देहरादून: साहिया में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी। स्थानीय जनता की मांग पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सैया चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन भेज दी है तथा सहिया अस्पताल में विकास नगर चिकित्सालय से सप्ताह में 2 दिन रेडियोलॉजिस्ट रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड की सुविधा है। अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा लेने के लिए विकासनगर के चक्कर लगाने पड़ते थे। बीते दिनों कालसी में जिलाधिकारी के जनता दरबार में साहिया क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को साहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है तथा विकास नगर से रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी के आदेश किया जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular