Homeउत्तराखंडकार्यशाला में विशेषज्ञों ने सिखाएं ड्रोन तकनीक के गुर सिखाएं

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सिखाएं ड्रोन तकनीक के गुर सिखाएं

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक ) के सभागार में बीएसएफ के अधिकारियों के लिए ड्रोन एंड ड्रोन एप्लीकेशंस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ड्रोन के विभिन्‍न पहलुओं पर चर्चा की गई।
मंगलवार को यूसैक में स्थापित एवं ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला में “ड्रोन और उनके घटकों का परिचय’ पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को सैन्य अभियानों में ड्रोन तकनीक के उपयोग की समझ विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ड्रोन संचालन, उन्नत निगरानी उपायों एवं ड्रोन डिलीवरी और लोजिस्टिक्स पर गहन जानकारी दी। अधिकारियों ने कार्यशाला को सैन्य रणनीतियों को सशक्त बनाने में अत्यंत सहायक बताया। कार्यशाला में इंस्पेक्टर एवं सीओ रैंक के 54 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एडमिन ऑफिसर आरएस मेहता, जनसम्पर्क अधिकारी सुधाकर भट्ट, प्रोजेक्ट इंचार्ज दीपक भंडारी, ड्रोन विशेषज्ञ अभय पाल, सत्यम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

-Video Advertisement-

-Video Advertisement-

Most Popular