Friday, February 27, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकल उत्तराखंड आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेसियों में ज़बरदस्त...

कल उत्तराखंड आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेसियों में ज़बरदस्त उत्साह

देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। जिसके लिए कांग्रेसी तैयारियों में जुट गए हैं। दौरे को लेकर कांग्रेसी एकजुट नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से उत्तराखंड कांग्रेस का लोकसभा चुनाव का बिगुल बजेगा।

रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रहे हैं। यहां पर उनके द्वारा कार्यकर्ताओं के विराट सम्मलेन को सम्बोधित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उत्तराखंड के बड़े नेता मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार उत्तराखंड दौरे से गदगद हैं और उनका ये दौरा आने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक देगा। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज कांग्रेस पूरी तरह एकजुट हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार उत्तराखंड आने पर कांग्रेसियों में उत्साह देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ेगा उन्होंने लोकसभा चुनाव में अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर अनेक मुद्दो पर जनता के बीच जाने की बात कही। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी सरकार पर जमकर हमला किया।

यह भी पढ़े: हल्द्वानी में 28 जनवरी को होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली

RELATED ARTICLES

-Video Advertisement-

Most Popular